ePaper

डेंजर लेवल से ऊपर बह रही है गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी का जलस्तर

Updated at : 14 Aug 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैलने से लोगों की बढ़ती जा रही परेशानी

विज्ञापन

कटिहार. जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. गंगा नदी का जलस्तर काढ़ागोला घाट पर डेंजर लेवल से 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इधर बुधवार को लगातार तीसरे दिन महानंदा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है. जबकि कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से 92 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर लाल निशान से 09 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 के डूमर में लाल निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इन प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैलने लगी है. इस बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में मंगलवार की शाम जलस्तर 30.21 मीटर था, जो मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 30.16 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 30.18 मीटर था, जो घटकर 30.11 मीटर हो गया. कुर्सेल में मंगलवार की शाम जलस्तर 30.30 मीटर था, जो 12 घंटे बाद बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 30.22 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.37 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर 27.30 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर मंगलवार की शाम में 27.54 मीटर था, जो बुधवार की सुबह में जलस्तर घटकर 27.54 मीटर ही रहा. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.00 मीटर रहा है. बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 28.92 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.46 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद बुधवार की सुबह में घटकर 28.38 मीटर हो गया है.

गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी में जारी है वृद्धि

गंगा, कोसी, बरंडी एवं कारी कोसी नदी के जलस्तर में बुधवार को भी वृद्धि जारी रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में मंगलवार की शाम 27.18 मीटर दर्ज किया गया, जो बुधवार की सुबह में बढ़कर 27.20 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 30.46 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.52 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर मंगलवार की शाम जलस्तर 30.86 मीटर दर्ज की गयी. बुधवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.92 मीटर हो गया है. बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास मंगलवार की शाम में 31.27 मीटर था. मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.35 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर मंगलवार की शाम में 28.57 मीटर था. मंगलवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 28.60 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन