तेजा टोला में केरल के प्राचीन मंदिर के थीम पर तैयार होगा गणपति का पंडाल

तेजा टोला में केरल के प्राचीन मंदिर के थीम पर तैयार होगा गणपति का पंडाल
कटिहार नगर निगम क्षेत्र के तेजा टोला लंगड़ा बागान रोड स्थित मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश पूजा समिति की ओर से केरल के प्राचीन मंदिर के थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण कार्य कराया जायेगा. जिसको लेकर सोमवार को भूमि पूजन के बाद पंडाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया. कमेटी के विकास कुमार यादव ने बताया कि इस बार यहां भव्य पंडाल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. साथ ही भव्य मेला का भी आयोजन किया जायेगा. रवि यादव ने बताया कि इस वर्ष यहां पर केरल के प्राचीन मंदिर के थीम पर पांडाल तैयार किया जायेगा. जिसमें लगभग छह लाख रुपए पंडाल निर्माण की लागत होगी. मौके पर गोविंद दास, विनोद शाह, गुड्डू शर्मा, पवन चौहान, शुभम कुणाल सिंह, राहुल दास, कौशल राय, रोहित, प्रथम, सुशील, सोनू, दीपक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










