यात्री सुविधा व माल ढुलाई व्यवस्था को और बेहतर बनाएं, डीआरएम

यात्री सुविधा व माल ढुलाई व्यवस्था को और बेहतर बनाएं, डीआरएम
डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण कटिहार कटिहार डीआरएम ने कटिहार रेल मंडल के कटिहार जोगबनी रेलखंड के बीच विभिन्न रेलवे स्टेशन का बुधवार को निरीक्षण किया तथा रेल यात्री सुविधाओं में अधिक सुधार एवं माल ढुलाई व्यवस्था पर जोर देने को लेकर रेल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश् आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों दलन, रानीपतरा, पूर्णिया, जलालगढ़, अररिया कोर्ट, अररिया एवं रहमतपुर का व्यापक निरीक्षण किया गया. स्टेशनों के गुड्स शेड एवं सर्कुलेटिंग एरिया का बारीकी से जायजा लिए. निरीक्षण के क्रम में स्टेशन परिसर में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं, यात्री सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन आकलन किया गया. मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्री सुविधाओं में और अधिक सुधार तथा माल ढुलाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया. इस निरीक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता/निर्माण, वरिष्ठ मंडल अभियंता-II अनिल कुशवाहा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजितेश दास सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे. मंडल रेल प्रबंधक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यात्री सुविधाओं के उन्नयन, सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी बनाए रखें, ताकि यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित रेल सेवाएं प्रदान की जा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




