सदर अस्पताल एएनएम स्कूल में हुई फ्रेशर पार्टी

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल एएनएम स्कूल में हुई फ्रेशर पार्टी

सदर अस्पताल एएनएम स्कूल में हुई फ्रेशर पार्टी

विज्ञापन

कटिहार सदर अस्पताल एएनएम स्कूल में सोमवार को नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत में भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया. एएनएम प्रथम वर्ष बैच 2025-27 की छात्राओं के लिए कार्यक्रम हुआ. संचालन स्कूल की सीनियर छात्राओं ने किया. अनुशासन, उत्साह और आपसी सहयोग की झलक साफ तौर पर देखने को मिली. शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. सीनियर छात्राओं ने नवप्रवेशी छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्हें स्कूल की परंपराओं व नर्सिंग शिक्षा के महत्व से अवगत कराया. एएनएम स्कूल के प्राचार्य आरिफ ने कहा कि एएनएम का क्षेत्र सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी से जुड़ा है. छात्राओं को न केवल तकनीकी दक्षता बल्कि मानवीय मूल्यों को भी अपनाना होता है. फ्रेशर पार्टी के दौरान सीनियर छात्राओं के नेतृत्व में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गये. समूह नृत्य, एकल नृत्य, गीत-संगीत और मंचीय प्रस्तुतियां और महिला सशक्तिकरण पर संदेश दिए गये. नवप्रवेशी छात्राओं ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. जिसे उपस्थित शिक्षकों और छात्राओं ने तालियों के साथ सराहा, मिस फ्रेशर, मिस स्माइल और अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं का संचालन भी सीनियर छात्राओं ने पूरी जिम्मेदारी और सधे हुए अंदाज में किया. विद्यालय के शिक्षका रेखा कुमारी ने सीनियर छात्राओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और संगठन कौशल का विकास होता है. साथ ही जूनियर छात्राओं को सीनियर से सीखने और अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन