बुनियाद केंद्र बारसोई में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 305 लोगों की हुई जांच

Updated at : 10 Apr 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
बुनियाद केंद्र बारसोई में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 305 लोगों की हुई जांच

बुनियाद केंद्र बारसोई में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 305 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन

– अंतिम दिन विशेष कैंप में वितरित किये जायेंगे चश्मे बारसोई समाज कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में बुनियाद केंद्र बारसोई में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में शुक्रवार तक कुल 305 लोगों की आंखों की जांच की गई है. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करायी. चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया. शिविर में जांच के दौरान मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयी. चिकित्सकों ने बताया कि जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता है. उन्हें अंतिम दिन विशेष कैंप आयोजित कर चश्मा वितरित किया जायेगा. ताकि उन्हें स्पष्ट दृष्टि मिल सके. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मुंतजिर एवं स्पीच एंड हियरिंग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका कुमारी द्वारा मरीजों की जांच की गयी. दोनों विशेषज्ञों ने मरीजों को आंखों की देखभाल, समय-समय पर जांच कराने व संतुलित आहार लेने की सलाह दी. शिविर के आयोजन से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहे हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन