विद्यालय में निःशुक नेत्र शिविर का किया आयोजन

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय में निःशुक नेत्र शिविर का किया आयोजन

विद्यालय में निःशुक नेत्र शिविर का किया आयोजन

विज्ञापन

समेल प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मलहरिया में बच्चों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन बच्चों की दृष्टि संबंधी समस्याओं को शुरुआती स्तर पर पहचाने और उसके समय पर इलाज के लिए किया. नेत्र विशेषज्ञ डॉ एस कांत ने कहा शिविर का उद्देश्य छात्रों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान करना और उसका समाधान करना है. ताकि उन्हें अपनी शैक्षिक गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदान करने के लिए आवश्यक देखभाल मिल सके. 60 बच्चों की निःशुल्क जांच परामर्श आवश्यक दवा वितरित किया. दृष्टि बाधित बच्चों को चिकित्सक का परामर्श मानना एवं हमेशा चश्मा लगाना आवश्यक है. उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजयम् ने कहा कि शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक ने छात्रों की पहचान. जिन्हें नेत्र सुधार की आवश्यकता थी. उन्हें निःशुल्क नेत्र सहायक उपकरण प्रदान किया गया. इस पहल से उनकी दृष्टि क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा. जिससे वह कक्षा की गतिविधियों में पूरी तरह से भाग ले सकेंगे और अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकेंगे. मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन