चार वर्ष पुरानी सड़क क्षतिग्रस्त, राहगिरों का चलना हुआ मुश्किल

Updated at : 11 Oct 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
चार वर्ष पुरानी सड़क क्षतिग्रस्त, राहगिरों का चलना हुआ मुश्किल

चार वर्ष पुरानी सड़क क्षतिग्रस्त, राहगिरों का चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन

आजमनगर आजमनगर टी 01 से बंगाली टोला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्ष 2019-20 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था. संवेदक के द्वारा खानापूर्ति कर अनुरक्षण कार्य किया गया. अनुरक्षण के कुछ दिनों बाद ही उक्त सड़क दर्जनों जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है. जिस संवेदक को सड़क की हालत व सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बनाया गया है वो अपनी जिम्मेदारी से भागते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बार-बार संबंधित अकारियों से समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं. कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. संवेदक सावित्री सुरेंद्र सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड न केवल मौन रहकर अपनी जिम्मेदारी से बचते आ रहे हैं. बल्कि लगातार शिकायतों के बाद भी सड़क के रिपेयरिंग नहीं कर रहे हैं. यह स्थिति उन सुरक्षा मानकों तथा प्रशासनिक जवाबदेही के प्रति गंभीर सवाल खड़े करती है. जबकि उक्त सड़क आजमनगर मुख्य बाजार को जाम से मुक्ति तथा सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है. उक्त सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है. संवेदक का फरार होना एक तरह से अपनी जिम्मेदारी से भागने तथा भ्रष्टाचार या लापरवाही को छिपाने की कोशिश माना जा सकता है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए उक्त सड़क को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है. ताकि राहगीरों व आम जनता को मूलभूत सुविधाओं का सही लाभ मिल सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन