स्नान करने के दौरान चार वर्षीय बालक डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 31 May 2026 6:06 PM
विज्ञापन
घटना के बाद पूरे गांव में माती सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार ऋषि टोल गोदैया निवासी मानिकचंद ऋषि का चार वर्षीय पुत्र अजीत कुमार कुछ बच्चों के साथ घर के समीप स्थित पोखर में स्नान करने गया था.
विज्ञापन
कटिहार के हसनगंज से रिपोर्ट,
प्रखंड के कालसर पंचायत के ऋषि टोल गोदैया गांव में स्नान करने गए एक चार वर्षीय बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में माती सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार ऋषि टोल गोदैया निवासी मानिकचंद ऋषि का चार वर्षीय पुत्र अजीत कुमार कुछ बच्चों के साथ घर के समीप स्थित पोखर में स्नान करने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में पोखर पहुंचे. जहां बालक बीच पोखर में मृत अवस्था में तैरता हुआ दिखाई दिया. ग्रामीणों की मदद से बच्चे को पानी से बाहर निकालकर घर लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मृतक की मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है.गहरे पानी में जाने से बालक की हुई मौत
मृतक के दादा बिमल ऋषि ने बताया कि पोखर में स्नान करने के दौरान डूबने से 4 वर्षीय पोते की मौत हो गई. उधर घटना की सूचना मिलते ही पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, समाजसेवी श्रीलाल उरांव ने बताया कि गांव के समीप पोखर में कुछ बच्चों के साथ स्नान करने गया था. इस दौरान गहरे पानी में जाने से बालक की मौत हो गई. कुछ देर तक मृतक के माता-पिता अपने बच्चों को आसपास और पड़ोस में नहीं देखा तो खोजबीन शुरू कर दी. इसके बाद कुछ देर बाद पता चला कि पोखर में वह डूब गया है. जिसके बाद आनंद फानन में पोखर से जाकर उसे गहरे पानी में से निकाला गया. तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी. इस दर्दनाक हादसे ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया. घटना की सूचना मिलते ही हसनगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










