टीबीटी शिक्षक सम्मान समारोह में चार शिक्षक सम्मानित

Updated at : 12 May 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
टीबीटी शिक्षक सम्मान समारोह में चार शिक्षक सम्मानित

टीबीटी शिक्षक सम्मान समारोह में चार शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन

डंडखोरा दि बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स की ओर से सोमवार को किशनगंज के माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में शैक्षणिक कार्य के दौरान उत्कृष्ट नवाचारों का प्रयोग विद्यालयों में किये जाने को लेकर डंडखोरा के चार शिक्षको को सम्मानित किया. सम्मान समारोह में पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल के चयनित शिक्षक-शिक्षिका को पुरस्कृत किया. विद्यालयों में नवाचार के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षण कार्य को लेकर डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगतटोला के शिक्षक मनोज कुमार जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय मोहनी पीपरा के रामकुमार गुप्ता व गोपाल कृष्ण यादव तथा प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला की शिक्षिका कुमारी कविता को पुरुस्कृत किया. यह पुरस्कार टीबीटी के संस्थापक डॉ कुमार गौरव व किशनगंज के स्थानीय जनप्रतिनिधियों व शिक्षाविदों द्वारा प्रदान की गयी. उल्लेखनीय है कि मंच की ओर से कटिहार जिले के चयनित 22 शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन