अलग-अलग दो घटनाओं में महिला सहित चार लोग घायल

अलग-अलग दो घटनाओं में महिला सहित चार लोग घायल
कुरसेला एनएच 31 पर रविवार देर शाम सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. जबकि विद्युत स्पर्शाघात से तीनघरिया गांव में एक किशोर घायल हो गया. चारों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. उपचार बाद चारों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है. जानकारी अनुसार एनएच 31 पर रामपुर ग्वालटोली महावीर मंदिर के समीप बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी. टक्कर से महिला सहित दो बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. तीनों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया गया. जानकारी में बताया गया कि बाइक सवार दार्जिलिंग से लौट रहे थे. चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया. इसी तरह प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया गांव में दीपावली पर घर की सज्जा कर रहा किशोर विद्युत स्पर्शाघात के झटके से गिर कर मूर्छित हो गया. बदहोश अवस्था में किशोर को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला ले जाया गया. उपचार बाद युवक के स्थिति में सुधार आ गया. विद्युत स्पर्शाघात से घायल किशोर गोलू कुमार (17) पिता अरबिंद राम थाना क्षेत्र के तीनघरिया गांव का निवासी बताया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




