जमीनी विवाद के चार मामलों का हुआ निष्पादन, छह मामले रहे लंबित

जमीनी विवाद के चार मामलों का हुआ निष्पादन, छह मामले रहे लंबित
प्रतिनिधि, कटिहार शहर के नगर थाना, सहायक थाना एवं मुफस्सिल थाना में शनिवार को सीओ अंशु कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें चार मामलों का निष्पादन किया गया. नगर थाना, सहायक एवं मुफस्सिल थाना में कुल दस आवेदन पड़े. थानों में प्राप्त आवेदन एवं पूर्व से पड़े आवेदन को लेकर आवेदक की ओर से प्रस्तुत किए गए दस्तावेज के आधार पर चार मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें नगर थाना में दो आवेदन में सुनवाई का कार्य प्रारंभ हुआ. जिसमें एक मामला का निष्पादन किया गया. एक मामला लंबित रह गया. सहायक थाना में तीन आवेदन पड़े थे. जिसमें एक मामला का निष्पादन किया गया शेष दो लंबित रह गया. जबकि मुफस्सिल थाना में पांच मामलों में दो मामलों का निष्पादन किया गया. शेष तीन लंबित रह गये. इस मौके पर संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ अंचल निरीक्षक पारसनाथ सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. ——————————————————————— हसनगंज थाना में चार मामलों में दो की हुई सुनवाई फोटो 11 कैप्शन- जनता दरबार में मौजूद सीओ व थानाध्यक्ष प्रतिनिधि, हसनगंज थाना प्रांगण में शनिवार को भूमि विवाद संबंधित मामलों के निपटारा के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सीओ कृष्ण मोहन कुमार व थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. भूमि संबंधित चार मामलों में दो मामलों पर सुनवाई की गयी. मौके पर वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में क्षेत्रों से आए मामलों के निष्पादन कि पहल की गयी. ————————————————————————
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




