बलरामपुर से चार व कदवा से सात ने कराया नामांकन

बलरामपुर से चार व कदवा से सात ने कराया नामांकन
– भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत बारसोई बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर छठे दिन शनिवार को बारसोई नामांकन केंद्र में नामांकन करने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ जमा हो गयी. 64 कदवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सात एवं 65 बलरामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन दाखिल कर लिया. 64 कदवा विधानसभा के उम्मीदवारों का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका कुमारी के द्वारा एवं 65 बलरामपुर विधानसभा के प्रत्याशियों का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी आकांक्षा आनंद के द्वारा लिया जा रहा है. डीसीएलआर बारसोई प्रियंका कुमारी ने बताया कि 64 कदवा विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस से शकील अहमद खान, जदयू से दुलाल चंद्र गोस्वामी, जनसुराज से मोहम्मद शहरयार, विद्यानंद मंडल, सादिक हुसैन, मोहम्मद रेजाउल हक, सुरेश यादव ने नामांकन दाखिल किया है. कदवा से एनआर कटवाने वालों में सुमन कुमार राय, मनीष कुमार मंडल, रविंद्र नाथ सिंह, सुनील कुमार मंडल शामिल हैं. जबकि 65 बलरामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भाकपा माले प्रत्याशी महबूब आलम, लोजपा उम्मीदवार संगीता देवी, जन सुराज के आसाब आलम तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तनवीर शमशी ने शामिल हैं. डीसीएलआर प्रियंका कुमारी ने कहा कि अब तक 64 कदवा विधानसभा से अब तक 19 प्रत्याशियों ने एनआर कटवाई है. 9 प्रत्याशियों ने अब तक नामांकन-पत्र दाखिल किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




