2.20 करोड़ साइबर ठगी में निजी बैंक मैनेजर सहित चार गिरफ्तार

2.20 करोड़ साइबर ठगी में निजी बैंक मैनेजर सहित चार गिरफ्तार
9 मार्च को हुई साइबर ठगी मामले में सीए व उसका सहयोगी हो चुका है गिरफ्तार कटिहार साइबर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार टू के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खाते के नेटवर्क का खुलासा कर चार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार होने वालों में एक निजी बैंक के मैनेजर सहित अन्य आरोपित शामिल हैं. अभियान के दौरान साइबर थाना कटिहार की टीम ने 26 ऐसे खातों की पहचान की जिनका उपयोग अवैध लेनदेन और ठगी के लिए किया जा रहा था. साइबर टीम की जांच में खुलासा हुआ कि कुछ लोग अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को सौंप देते थे, जिसका इस्तेमाल ठगी की रकम को ट्रांसफर और छुपाने के लिए किया जाता था. पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार की देर शाम साइबर डीएसपी राम कृष्णा ने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि पहली घटना 9 मार्च हुई. जिसमें निशांत अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट ने खाते से लगभग 50 लाख 69 हजार रुपये के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है. जांच में यह भी चला कि निशांत ने अपने खाते की जानकारी साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराई थी, जिसका उपयोग ठगी के पैसे को ट्रांसफर करने में किया गया. पुलिस ने मामले में संलिप्तता पाए जाने पर सीए निशांत अग्रवाल, उनके साथी रवि शंकर रवि के विरुद्ध कांड संख्या 12/26 दर्ज किया. निशांत अग्रवाल ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की. अपनी संलिप्ता छुपाने के लिए बैंक चेक बुक, मोबाइल एवं मोहर के खो जाने का गलत सनाह भी स्थानीय पुलिस थाना में दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने निशांत अग्रवाल व उसके सहयोगी रविशंकर रवि को 10 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आईसीआईसीआई के बैंक मैनेजर सहित चार गिरफ्तार साइबर डीएसपी ने कहा, दूसरी घटना 18 मार्च को हुई जिसमें एक बड़ा नेटवर्क सामने आया. इस मामले में कटिहार के कैलाश प्रसाद साह 57 वर्ष खाता धारक पिता महेंद्र प्रसाद साह मनोहरपुर थाना मनिहारी, रिंटू कुमार 32 वर्ष पिता अरूण मंडल, पागलबाड़ी थाना मनिहारी, राजेश कुमार मिश्रा 34 वर्ष पिता बलराम मिश्रा केवटिया धरहन, थाना प्राणपुर आईसीआईसी के बैंक मेनेजर कौशल कुमार 34 वर्ष पिता विपिन कुमार झा, सुखनगर थाना मधुबनी जिला पूर्णिया के विरूद्ध कांड संख्या 17 -26 दर्ज किया गया है. इस मामले में बैंक मैनेजर कौशल कुमार के सहयोग से खाताधारक कैलाश प्रसाद साह की सहमति से उनके खाते में 1.70 करोड़ का साइबर अपराधियों से मिलकर अवैध लेनदेन किया गया था. अभियुक्तों द्वारा अपनी संलिप्ता छिपाने के लिए बैंक चेकबुक, मोबाईल एवं मोहर खो जाने के संबंधित गलत सनहा स्थानीय थाना में दर्ज कराया था. इस पूरी घटना क्रम में चारों को गिरफ्तार कर अवैध लेन देन के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साइबर डीएसपी ने बताया कि इस प्रकरण में 22069000 रुपये के अवैध लेनदेन में अबतक कुल छह लोगों की गिरफ्तारी की गयी. इस छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक विमल कुमार मंडल, साइबर थाना कटिहार, पुलिस अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, साइबर थाना कटिहार, पुलिस अवर निरीक्षक बबली कुमारी, साइबर थाना कटिहार, सि0/1157 ललन कुमार, सि०/203 नितिश कुमारएवं चा०सि०/36 मोहन कुमार शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




