फलका के भंगहा के पूर्व मुखिया किरण पटेल की पुत्री बनी चिकित्सक

Updated at : 17 Aug 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
फलका के भंगहा के पूर्व मुखिया किरण पटेल की पुत्री बनी चिकित्सक

फलका के भंगहा के पूर्व मुखिया किरण पटेल की पुत्री बनी चिकित्सक

विज्ञापन

फलका फलका प्रखंड के भंगहा पंचायत के पूर्व मुखिया किरण पटेल पति राजेंद्र पटेल की द्वितीय पुत्री निक्की ने 2024 में एमबीबीएस व 2025 में एफएमजीइ के परीक्षा में 173 अंक लाकर कर डॉक्टर बन कर न केवल माता- पिता बल्कि गांव व प्रखंड का भी नाम रौशन किया है. सात समंदर पार डॉक्टर बनकर लौटी निक्की परिवारजनों के साथ शनिवार को भंगहा गांव समीप विशाल सत्संग मंदिर पहुंचकर महर्षि मेंहीं के प्रतिमा के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया. दूसरे प्रयास में यह पद हासिल की. उनकी सफलता में मां के अलावा पिता राजेंद्र पटेल, जीजा दीपतेश कुमार का पूर्ण सहयोग रहा. निक्की के चाचा सुरेंद्र पटेल, बहन राज कृष्णा, सुमन कुमार पटेल, प्रवीण पटेल, अमृतनाथ मंडल, अमित कुमार मंडल, गेनालाल मंडल ने खुशी जाहिर की. निक्की ने माध्यमिक एवं प्लस टू की पढ़ाई पूर्णिया के निजी स्कूल से की. यूक्रेन के कॉलेज से 2024 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण की तथा 2025 में एफएमजीइ की परीक्षा में 173 अंक से उत्तीर्ण होकर सफलता हासिल की. प्रमुख दीपशिखा सिंह, उप प्रमुख नेहा प्रवीण, मुखिया महेंद्र प्रसाद साह, बीडीओ सन्नी सौरव, सीओ सौमी पोद्दार, थानाध्यक्ष विवेक कुमार सहित सभी ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन