हमारे भरोसे है पूरा परिवार, यातायात नियमों का करें पालन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर यातायात विभाग व मोंटेकार्लो लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कटिहार. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर यातायात विभाग व मोंटेकार्लो लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान सड़क पर चल रहे बाइक चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान जो बाइक चालक हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चला रहे थे. उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया. बिना हेलमेट चलाने वाले चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किया गया. ताकि वे भविष्य में सुरक्षित रूप से वाहन चला सके. मोंटेकार्लो लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक कृष्णपाल सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर निकलते समय हेलमेट व यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है. हमारी जिंदगी केवल हमारी नहीं होती, हमारे भरोसे पूरा परिवार होता है. योजना अभियंता वेदानंद कुमार ने कहा कि सड़क पर रोजाना लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं होती हैं. जिसे हम सभी मिलकर रोक सकते हैं. सुरक्षा अधिकारी आशीर्वाद पांडा ने बिना हेलमेट चलाने वालों को चॉकलेट देकर उन्हें आगे से हेलमेट पहनने की सलाह दी. मौके पर यातायात थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलायी. इस अवसर पर अनूप सक्सेना, सौरभ गोस्वामी, उपेंद्र सिंह, आशीर्वाद पांडा, राकेश कुमार साहू, मुकुल कुमार, सोनू कुमार, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार, अली मेहंदी, संतोष कुमार, प्रिंस कुमार, शरणजीत सिंह, मंटू कुमार राय, शैलेश मिश्रा के साथ कई ट्रैफिक जवान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




