नंदग्राम जरलाही के 400 घरों में घुसा बाढ़ का पानी

नंदग्राम जरलाही के 400 घरों में घुसा बाढ़ का पानी
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के मखदुमपुर पंचायत के नंदग्राम जरलाही वार्ड संख्या 11 में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का पानी घुस गया है. स्थिति इतनी भयावह है कि गांव के लगभग 400 परिवारों के घर जलमग्न हो चुका है. चूल्हा-चौकी से लेकर मवेशियों का चारा तक पानी में डूब चुका है. प्रभावित ग्रामीणों में राम सखन पासवान, राजीव पासवान, मसूदन महलदार, तिरवेणी साह, कीरो महलदार, राजेन्द्र महलदार, संतोष महलदार, मुकेश महलदार, सुनील मंडल, अनिल मंडल, जलो परिहार, फूलो यादव, मनोज महलदार सहित सैकड़ों परिवार भारी संकट में हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत सामग्री, चारा, सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










