ईद को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

Updated at : 20 Mar 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
ईद को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

ईद को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन

डंडखोरा जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र में ईद पर्व को लेकर सामुदायिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए थाना अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च निकाला गया. यह मार्च प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों और पंचायतों के कई गांवों जैसे शकरपुर, विकास नगर, उरांव टोला, सौरिया, घोघरा, रायपुर, बिजेली आदि क्षेत्रों से होकर गुजरा. फ्लैग मार्च के दौरान थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने स्थानीय निवासियों से अपील करते हुए कहा कि ईद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है. ईद हमें सिखाती है कि प्रेम और सद्भाव से ही समाज मजबूत होता है. किसी भी अफवाह या गलत सूचना के चक्कर में न आएं. यदि कोई ऐसी कोई बात या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. अपर थाना अध्यक्ष अमलेंदु सिंह, सुमन कुमार, रामजी, सुधीर कुमार सिंह, धीरेन, अरविंद कुमार, रितेश कुमार सहित थाने के कई अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन