बकरीद शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
बकरीद शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

बकरीद शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन

कटिहार जिले में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के नगर थाना, मुफस्सिल थाना , रौतारा, बरारी , सेमापुर थाना, सुधानी थाना, कचना थाना सहित अन्य थाना क्षेत्र से मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में पुलिस एवं कानून के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा का भाव स्थापित करना है. असामाजिक तत्व हुड़दंगी एवं अराजक तत्वों में पुलिस का भय स्थापित करना है. ईद उल अजहा सौहार्दपूर्ण वातावरण मेंसंपन्न कराने को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर 1 विशाल आनंद के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व बल के साथ बीएमपी जवान के साथ फ्लैग मार्च किया. क्षेत्र के चिन्हित सभी संवेदनशील एवं अति सवेदनशील पर फ्लैग मार्च किया. बाजार क्षेत्र, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों से यह फ्लैग मार्च गुजरा. जिसे लोग बड़ी उत्सुकता से देख रहे थे.मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही. फ्लैग मार्च में थाना पुलिस, सशस्त्र बल एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन