उत्पाद विभाग की छापमारी में पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 06 Apr 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की छापमारी में पांच तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की छापमारी में पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

– 39 लीटर शराब बरामद, दो बाइक जब्त कटिहार जिला समाहर्ता के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की ओर से लगातार चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत रेल क्षेत्र एवं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पांच शराब के धंधे बाज को गिरफ्तार कर 39 लीटर शराब बरामद किया है. इस दौरान शराब तस्करी के लिए उपयोग की जाने वाली दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार जंक्शन पर ट्रेनों की तलाशी के क्रम में 12.750 लीटर अवैध विदेशी शराब लावारिस स्थिति में बरामद किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्तौल बाजार में एक युवक अजीत कुमार को बाइक में रखे 2.610 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की अलग टीम ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के झलझली रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर उत्पाद पुलिस ने दो तस्कर चितरंजन दास एवं पंकज कुमार दास को एक बाइक में तीन बीयर के बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है. आसूचना एवं शिकायत के आलोक में कदवा थाना के बौरा चौक से बीटीयो मरांडी को पांच लीटर चूलाई शराब के साथ तथा मुफ्फसिल थाना के हफला में छापेमारी कर दिलीप पासवान को आठ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मध्य निषेध विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में कुल पांच अभियुक्त को 2 बाइक,16.860 लीटर विदेशी/ बीयर तथा 13.000 लीटर देसी शराब बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्होंने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार जिले के होटलों,ढाबों एवं संवेदनशील स्थलों, मार्गों पर लगातार तलाशी व छापामारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जिले में मध्य निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाया जा सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन