ePaper

दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Updated at : 03 Jan 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के बैरिया पंचायत के जमड़ा गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीण व बैरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शेख गुलजार के सहयोग से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया. त्रिमुहानी गांव के 37 वर्षीय शेख शाहबाज आलम बाइक से जमड़ा गांव की ओर जा रहे थे. एक बाइक पर नासि टोला एवं बैरिया के 20 वर्षीय शेख सद्दाम व 15 वर्षीय शेख चांद व अहमद रजा उम्र 15 वर्ष, शेख छोटू उम्र 14 वर्ष जमड़ा गांव की तरफ से आ रहे थे. बैरिया गांव के बाहर पुलिया के समीप दोनों बाइक आमने सामने टकरा गयी. पांचों घायल हो गये. 20 वर्षीय शेख सद्दाम एवं 14 वर्षीय शेख छोटू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में कार्यरत डॉ शिव कुमार सिंह ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. सभी घायलों को बेहतर इलाज के सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन