ePaper

जिला पुलिस की कार्रवाई में पांच गिरफ्तार

Updated at : 05 Jul 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर अजमानतीय धारा में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

कटिहार. एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिला पुलिस की ओर से की गयी छापेमारी व कार्रवाई में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर अजमानतीय धारा में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. कांड में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपित को गिरफ्तार कर तकरीबन 46 लीटर शराब बरामद किया है. पूर्व कांड के एक आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर ग्राम से पूर्व कांड के एक महिला आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई के बाद कटिहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष नंदकिशोर सहनी ने बताया कि कोढ़ा थाना में सुलेखा देवी ग्राम मूसापुर के विरुद्ध शराब कांड को लेकर मामला दर्ज किया गया था और वह फरार चल रही थी. गुप्त सूचना पर आरोपित सुलेखा देवी पति संजय पासवान ग्राम मूसापुर को गिरफ्तार किया गया. कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन