फलका थाना में तोड़फोड़ व पुलिस से मारपीट कर राइफल छीनने में पांच गिरफ्तार

Updated at : 05 Apr 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
फलका थाना में तोड़फोड़ व पुलिस से मारपीट कर राइफल छीनने में पांच गिरफ्तार

फलका थाना में तोड़फोड़ व पुलिस से मारपीट कर राइफल छीनने में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार फलका थाना के हाजत में बंदी की मौत के बाद उपजे बवाल, थाना में तोड़फोड़, आगजनी, पुलिस के साथ मारपीट के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. बताते चलें की फलका थाना क्षेत्र में घटित घटना के संबंध में कुछ व्यक्तियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था. फलका थाना पर उपद्रव मचाया था. पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने एवं आमजन को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास कर रही थी. कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा सरकारी हथियार छीनने का प्रयास किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए छिना गया हथियार सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. हथियार छीनने वाले मुख्य अभियुक्त दिवाकर कुमार यादव उर्फ दिवो यादव, पिता-छतरी यादव, लक्ष्मीपुर लोहजर, थाना-फलका, जिला कटिहार सहित मोनू यादव, पिता बबलू यादव, बजराहा, थाना-धमदाहा, जिला-पूर्णिया, प्रभात कुमार, पिता राजेश यादव, हरदा, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया, रौशन कुमार, पिता बौधी यादव, लीला, थाना भवानीपुर,जिला-पूर्णिया, अभिमन्यु कुमार, पिता विनोद यादव, लीला, थाना भवानीपुर, जिला-पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार किया गया है. घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है. उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन