अपराधियों को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर फायरिंग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 10:43 PM
पुलिस ने आभूषण व चोरी की गयी चांदी की मूर्ति के साथ अपराधियों को किया गिरफ्तार
– पुलिस ने आभूषण व चोरी की गयी चांदी की मूर्ति के साथ अपराधियों को किया गिरफ्तार कटिहार. सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया में लूट एवं डकैती करने आये अपराधियों की सूचना पर जब पुलिस घेराबंदी कर उसे पकड़ने पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस बल पर ही गोली फायरिंग कर दी. जिसमें पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बाल-बाल बचे. इसके बाद पुलिस ने अपराधी को धर दबोचा. तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से देसी कट्टा वह जिंदा कारतूस के साथ साथ आभूषण एवं चांदी की चोरी की गई मूर्ति बरामद की है. इस संदर्भ में रविवार की शाम सदर एसडीपीओ वन अभिजीत सिंह नगर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि सहायक थानाध्यक्ष पंकज प्रताप को सूचना मिली कि पूर्णिया के सीमिया खातून गैंग के कुछ अपराधी बुद्धू चौक बरमसिया में लूट एवं डकैती की योजना बना रहे हैं. इसकी जानकारी पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार को दी. पुलिस कप्तान के निर्देश पर उनके नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक पंकज प्रताप, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार एवं प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार के साथ थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को लेकर एक टीम गठित की गयी. जब पुलिस ने बुद्धू चौक बरमसिया में छापेमारी की तो पुलिस को देखकर सभी अपराधी भागने लगे. जिसे पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया. इसी दौरान एक अपराधी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार के ऊपर जान मारने की नीयत से गोली फायर कर दिया. सजगता के कारण वह बच गये. इसके पश्चात पुलिस ने आरोपित को देसी कट्टा वह कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल से खाली खोखा के साथ लूट के आभूषण, चोरी की गयी चांदी की मूर्ति पुलिस ने की बरामद एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कलवा उर्फ गुरुदेव साह पिता नागेश्वर बाग, राजू मुखिया पिता स्व भागवत मुखिया, अफरोज पिता स्व रोजित खिड़की थाना मधेपुरा, राहुल कुमार पिता दिनेश यादव जागीर चकला, थाना घेलाड़ जिला मधेपुरा निवासी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपितों के निशानदेही पर अलग-अलग जगह में छापेमारी कर अपराधिकृत से अर्जित की गयी सोना एवं चांदी का जेवरात तथा एक चांदी की मूर्ति बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपित के पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक फाइर किया हुआ खोखा, दो बाइक, 20 पुड़िया स्मैक 1 पॉइंट 36 ग्राम, सोना 35 ग्राम एवं चांदी 2.140 किलोग्राम, चांदी की एक मूर्ति बरामद किया है. अंतरजिला अपराधियों के विरुद्ध जिले सहित पूर्णिया व सीमांचल के भी अन्य जिलों में वांछित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










