आपसी लेनदेन में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, प्राथमिकी

Updated at : 20 Sep 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी लेनदेन में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, प्राथमिकी

आपसी लेनदेन में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, प्राथमिकी

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांचवा गांव में शुक्रवार की देर रात को आपसी लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया. कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया. गोली चलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. सदर एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह स्वयं जांच में जुट गए. दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश भी दिया गया है. कोढ़ा प्रभारी थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और गांव में शांति बहाल कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामले को दर्ज कर गिरफ्तारी का आदेश दे दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन