अग्निशमन पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा पंडाल का लिया जायजा

Updated at : 20 Sep 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निशमन पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा पंडाल का लिया जायजा

अग्निशमन पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा पंडाल का लिया जायजा

विज्ञापन

निरीक्षण कर आग से बचाव की समितियों को दी जानकारी कटिहार दुर्गापूजा को लेकर पूजा पंडाल की तैयारी शुरू हो गयी है. ऐसे में अग्निशमन पदाधिकारी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर क्लब के सदस्यों को आग से बचाव की जानकारी दे रहे है. शुक्रवार को अग्निशमन अनुमंडल कटिहार के सहायक निरीक्षक एम के चौधरी के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मी संघर्ष क्लब, लीडर क्लब गामी टोला पूजा पंडाल का निरीक्षण किये. अग्निशमन पदाधिकारी ने क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों को आग से बचाव की जानकारी दी. कहा कि पूजा पंडाल में दीप, धूप इत्यादि ज्वलनशील पदार्थो को पूजा पंडाल में वैसे स्थान पर रखे जहां पंडाल के कपड़े एवं बास, लकड़ी के साजो समान, इलेक्ट्रिक समान से दूर हो. बिजली के उपयोग नंगा तार से न करें अन्यथा पंडाल में बड़ा हादसा हो सकता है. पंडाल के समीप पानी की व्यवस्था, बालू और प्रोटेबल अग्नि शमन यंत्र की उपलब्धता अवश्य रखें. एम के चौधरी से ने पूजा पंडाल क्लब के सदस्यों से खासकर यह भी कहा कि पूजा पंडाल का निर्माण मानक के अनुसार करने की हिदायत दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन