बीपीआरओ कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीआरओ कार्यालय में सोमवार की संध्या शॉर्ट सर्किट से पंखे में आग लग गयी.
प्राणपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीआरओ कार्यालय में सोमवार की संध्या शॉर्ट सर्किट से पंखे में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. कर्मचारियों ने बीडीओ व थानाध्यक्ष को सूचना दी. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले कर्मचारियों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाने की कोशिश की. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इधर, घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी थी, लेकिन विभाग की गाड़ी आग बुझने के बाद पहुंची. दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कार्यालय कर्मी पंखा चालू अवस्था में छोड़कर करीब 4 बजे कार्यालय में ताला लगाकर घर चले गये थे. लगातार पंखा चलते रहने की वजह से आग लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




