कपड़े की दुकान में लगी आग, धुंआ निकलते देख लोगों ने मचाया शोर

Published by :RAJKISHOR K
Published at :02 May 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में लगी आग, धुंआ निकलते देख लोगों ने मचाया शोर

नगर पंचायत बारसोई स्थित एयरटेल टावर के निकट एक कपड़े की दुकान में शुक्रवार को आग लग गयी.

विज्ञापन

बारसोई. नगर पंचायत बारसोई स्थित एयरटेल टावर के निकट एक कपड़े की दुकान में शुक्रवार को आग लग गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर तुरंत वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की सूचना पर दमकल के साथ कर्मी पहुंचे. आग पर काबू पा लिया. जिससे ज्यादा क्षति होने का अनुमान नहीं है. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुलाल चंद्र साहा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब दुकान बंद थी तो लोगों ने दुकान के वेंटिलेटर से धुआं निकलते देखा. शोर होने पर लोग वहां जमा हो गये. दमकल कर्मी व दुकान मालिक को खबर दी गयी. सूचना पाते ही दमकल लेकर कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पा लिया. दुकान के संचालक ने कहा कि स्थानीय लोगों के द्वारा आग की सूचना दी गयी तो मैं भागा-भागा दुकान में आया. मेरे आने के पूर्व ही दमकल पहुंच चुका था. दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाया. संभवत: इनवर्टर में कुछ खराबी के चलते आग लगी थी. इसमें कुछ कपड़ा जला है. अभी पूरी क्षति का अनुमान नहीं लग पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन