लोन देने का सपना दिखाकर लाखों की ठगीकर फाइनेंस कंपनी फरार

लोन देने का सपना दिखाकर लाखों की ठगीकर फाइनेंस कंपनी फरार
– अनामिका फाइनेंस नॉन बैंकिंग कंपनी पर लाखों की ठगी का आरोप फोटो. 23 ठगी की शिकार हुई दर्जनों महिलाऐं कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा में एक फाइनेंस नॉन बैंकिंग कंपनी ने सैकड़ों लोगों से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली. ठगी के शिकार लोग आक्रोशित हो उठे और फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया. मुफस्सिल पुलिस पहुंची तथा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. बता दें कि सिरसा चौक पर किराए के मकान में खुले अनामिका कैपिटल फाइनेंस नामक नॉन बैंकिंग कंपनी ने महज चार दिनों में ही सैकड़ों लोगों से लाखों रुपए ठग लिए और फिर फिल्मी अंदाज में फरार हो गई. कंपनी ने लोगों को डेढ़ लाख रुपए तक का लोन देने का लालच दिया और प्रोसेसिंग फीस व अकाउंट खोलने के नाम पर मोटी रकम लोगों से ऐंठ ली. कंपनी ने कहा, करंट अकाउंट खुलवाना होगा और उसमें न्यूनतम पांच हजार रुपए बैलेंस रखना पड़ेगा. इसी प्रलोभन में आकर सैकड़ों लोगों ने पांच-पांच हजार रुपए जमा कर दिए. कंपनी के एजेंटों ने पहले डोर-टू-डोर जाकर लोगों को भरोसा दिलाया और फिर सभी को ऑफिस बुलाकर आश्वस्त किया कि चेक के माध्यम से लोन की राशि दी जाएगी लेकिन जैसे ही लोन मिलने का तय दिन आया ऑफिस बंद मिला और कंपनी के सभी अधिकारी व एजेंट फरार मिले. ठगी के शिकार ने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर किया हंगामा ठगी के शिकार हुए चंदा देवी शमशुद्दीन, रुखसाना खातून आदि ने कहा की ठगों ने केवल कटिहार ही नहीं बल्कि पूर्णिया जिले के लोगों से भी लाखों रुपए वसूले हैं. जब ठगी का खुलासा हुआ तो पीड़ितों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर मौजूद मकान मालिक से भी जवाब-तलब किया. हंगामा बढ़ने की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पहुची तथा मामले की जांच में जुट गयी है. अबतक आवेदन प्राप्त नही हुआ है, लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करेगी. लोगों की ओर से नॅन बैंकिंग कंपनी के नाम पर पुलिस ने जांच की तो उक्त् नाम की कोई नॉन बैंकिंग कंपनी नहीं मिली. साथ् ही लोगों की ओर से प्राप्त मोबाइ्रल नंबर भी फर्जी पाया गया. शशि रंजन कुमार, पुलिस निरीक्षक, सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




