स्वास्थ्य केंद्र में बुखार, टाइफाइड के मरीजों की उमड़ रही भीड़

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में बुखार, टाइफाइड के मरीजों की उमड़ रही भीड़

प्रखंड क्षेत्र में बदलते मौसम को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी बीमारी के मरीजों की भीड़ लग रही है.

विज्ञापन

हसनगंज. प्रखंड क्षेत्र में बदलते मौसम को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी बीमारी के मरीजों की भीड़ लग रही है. मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. जिसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गयी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज व चिकित्सक श्वेता रानी ने कहा कि इन दिनों मौसम ज्यादा गर्म व अचानक बरसात होने से मौसमी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. जिसमें खासकर बुखार, टाइफाइड, स्किन डिजीज फंगल इन्फेक्शन, दस्त वाले व्यक्ति अस्पताल पहुंच रहे हैं. इन दिनों एक ही परिवार के कई सदस्य स्किन डिजीज से पीड़ित पहुंचते हैं. उन्हें उचित दवाई एवं खानपान और साफ-सफाई रहने व धूप से बचने, अधिक पानी पीने व साफ कपड़े पहनने आदि की सलाह देने के साथ पौष्टिक आहार लेने की बात कही गयी. मौसम बदलाव का असर है, जो दवाई खाने व सावधानी बरतने से ठीक हो जाती है. लगातार तेज धूप व बारिश के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन