30 लीटर शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

30 लीटर शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
कटिहार/आजमनगर. आजमनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 30 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार आजमनगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार के निर्देश पर आजमनगर थाना पुलिस ने श्रीकोल में छापेमारी कर 30 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर डोमनी किस्कू, पति मैईके हेम्ब्रम, श्रीकोल थाना आजमनगर निवासी को गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










