आम के बगान में मंजर देख गदगद हो रहे किसान, अच्छी फसल होने की उम्मीद

आम के बगान में मंजर देख गदगद हो रहे किसान, अच्छी फसल होने की उम्मीद
कोढ़ा गर्मी के दस्तक देने के साथ ही कोढ़ा प्रखंड के आम बागानों में मंजर खिल गया है. आम के पेड़ों पर झूमते इन मंजरों ने किसानों और बागान मालिकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. आम के अच्छे उत्पादन की उम्मीद से न केवल किसान बल्कि छोटे व्यापारी उत्साहित हैं. आने वाले दिनों में आम की फसल अच्छी होने की संभावना से क्षेत्र में एक नई ऊर्जा देखने को मिल रही है. आम के पेड़ों में मंजर आने के साथ ही बागान मालिक और किसान इनकी देखभाल में जुट गए हैं. मंजर को सुरक्षित रखने के लिए समय पर कीटनाशक और पोषक तत्वों का छिड़काव किया जा रहा है. स्थानीय बागान मालिक नेजाम ने बताया कि आम के अच्छे उत्पादन के लिए मंजर की सुरक्षा बहुत जरूरी होती है. यदि फूल झड़ने लगे या टिकोलों में गिरावट आई तो फसल पर असर पड़ेगा. इसलिए हम समय-समय पर छिड़काव कर रहे हैं और बागानों की निगरानी कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




