कीटनाशक दवाई के छिड़काव से किसान की मौत

Updated at : 30 Aug 2024 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

कीटनाशक दवाई के छिड़काव से किसान की मौत

विज्ञापन

धान के खेत में कर रहा था छिड़काव

जहरीला पदार्थ शरीर में जाने से बिगड़ी हालत हो गयी मौत

आजमनगर

प्रखंड क्षेत्र के मर्वतपुर पंचायत के झिलिपाड़ा गांव निवासी श्रीलाल ऋषि 58 वर्ष धान की खेत में शुक्रवार को कीटनाशक छिड़काव कर रहे थे. छिड़काव के दौरान जहरीली पदार्थ शरीर में चले जाने से किसान की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पैकवाहन बहियार स्थित धान के खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने गये श्रीलाल ऋषि की छिड़काव के दौरान दवाई शरीर में चले जाने से किसान की हालत बिगड़ गयी. बिगड़ते हालात को देखते हुए परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल दुकान में ले गया. मेडिकल दुकान पहुंचने से पहले ही किसान की मौत हो गयी थी. जहां मेडिकल दुकान चला रहे ने किसान को मृत घोषित कर दिया. परिजनों में मृतक किसान कि पत्नी झुनिया देवी छाती पीट-पीट कर रोते हुए कहा कि सुबह से ही धान के खेत में दवाई छिड़काव कर रहे थे. दवाई छिड़काव के दौरान हाथ में गलॉप्स, मुंह में मास्क सहित किसी भी तरह के सुरक्षा को ध्यान नहीं रखा, जिसके कारण मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन