वज्रपात से किसान की मौत, मातम

Updated:
विज्ञापन
वज्रपात से किसान की मौत, मातम

वज्रपात से किसान की मौत, मातम

विज्ञापन

आबादपुर बारसोई प्रखंड के नलसर पंचायत स्थित चायटोला-रघुनाथपुर ग्राम में सोमवार की दोपहर तेज गर्जना के बीच अचानक वज्रपात की घटना घटित हो जाने से खेत में काम कर रहे स्थानीय किसान सबरातू 58 वर्ष की मौत हो गयी. परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. मृतक के जले हुए शरीर को देख कर दहाड़े मार मार कर रोने लगे. इस संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक उस दौरान खेत में किसानी कार्य कर रहे थे. तभी आकाशीय बिजली मृतक पर आ गिरी. आकाशीय बिजली के चपेट में आ जाने से मृतक बुरी तरह से झुलस गया. वह अचेत होकर घटना स्थल पर ही गिर गया. मौक पर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था. परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी हैं. मुखिया संघ अध्यक्ष बारसोई प्रखंड मोअज्जम हुसैन, लोजपा नेत्री संगी��ा देवी, जदयू नेता रौशन अग्रवाल, जिप सदस्य गुलजार आलम, पंचायत सरपंच अलीमुद्दीन ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन