मां कालरात्रि की पूजा से गूंजा फलका, मंदिरों में उमड़ी भीड़

Updated at : 25 Mar 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
मां कालरात्रि की पूजा से गूंजा फलका, मंदिरों में उमड़ी भीड़

मां कालरात्रि की पूजा से गूंजा फलका, मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

फलका फलका ठाकुरबाड़ी सहित आसपास के गांवों और विभिन्न मंदिरों में चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई अहले सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए. मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण और “या देवी सर्वभूतेषु” के जयघोष से पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने फूल, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर मां कालरात्रि की आराधना की. मंदिर के पुजारी सुमन झा ने बताया कि मां कालरात्रि की पूजा से सभी भय, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं का नाश होता है तथा जीवन में सुख-शांति का संचार होता है. कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन किया गया. श्रद्धालु देर रात तक मां के गुणगान में लीन रहे. पूजा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि का स्वरूप भले ही उग्र माना जाता हो, लेकिन अपने भक्तों के लिए वह अत्यंत शुभ और कल्याणकारी होती हैं. श्रद्धालु विधि-विधान के साथ व्रत रखकर माता की पूजा कर रहे हैं.नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मेला कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए मेले का आयोजन भी किया गया है. पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन