फरार अभियुक्त के घर फलका पुलिस ने इस्तिहार चस्पा किया

Updated at : 11 Mar 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
फरार अभियुक्त के घर फलका पुलिस ने इस्तिहार चस्पा किया

फरार अभियुक्त के घर फलका पुलिस ने इस्तिहार चस्पा किया

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में फरार चल रहे अभियुक्त चित्रा मुनि के घर बुधवार को फलका पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इस्तिहार चस्पा किया. पुलिस की यह कार्रवाई अभियुक्त के लगातार फरार रहने और न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने के कारण की गयी है. उक्त मामले में अभियुक्त चित्रा मुनि के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद वह लगातार फरार चल रहा था. न्यायालय के निर्देश पर फलका थाना की पुलिस टीम पकड़िया गांव पहुंची. विधि अनुसार अभियुक्त के घर के बाहर इस्तिहार चस्पा कर दिया. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि फरार अभियुक्त को न्यायालय में शीघ्र आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई है. कहा कि यदि अभियुक्त जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय के आदेशानुसार उसके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन