मतदाताओं में जागरूकता लायेगी वमोबाइल ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन: डीएम

Updated at : 16 Aug 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं में जागरूकता लायेगी वमोबाइल ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन: डीएम

मतदाताओं में जागरूकता लायेगी वमोबाइल ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन: डीएम

विज्ञापन

कटिहार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के सौजन्य से आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मोबाइल ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन का संचालन प्रारंभ किया गया है. इस वैन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के प्रयोग एवं कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है. ताकि मतदान प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की भ्रांतियां दूर हो और मतदाता आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. इस वैन में निर्वाचन विभाग के प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध रहेंगे, जो लोगों को ईवीएम के बटन दबाने से लेकर वीवीपैट स्लिप देखने तक की पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमोंस्ट्रेशन देंगे. इसके अलावा नागरिकों के प्रश्नों के उत्तर भी मौके पर दिये जाएंगे. वैन में ऑडियो-विजुअल सामग्री, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से भी मतदान से जुड़ी जानकारी प्रदान की जायेगी. इस पहल का एक विशेष उद्देश्य प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में सहजता प्रदान करना है. अनेक बार देखा गया है कि तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण मतदाता मतदान केंद्र पर संकोच महसूस करते है. इस वैन के माध्यम से उन्हें पहले ही प्रायोगिक अनुभव मिल जायेगा. जिससे मतदान दिवस पर वे बिना किसी झिझक के मतदान कर पाएंगे. जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि इस प्रकार की मोबाइल वैन मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह न केवल तकनीकी प्रशिक्षण देती है. बल्कि लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति भरोसा और उत्साह भी बढ़ाती है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब भी यह वैन आपके क्षेत्र में पहुंचे, तो अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं और अपने परिवार एवं मित्रों को भी इसकी जानकारी दें. निर्वाचन आयोग का मानना है कि ईवीएम एवं वीवीपैट की पारदर्शी और सुरक्षित प्रणाली के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मोबाइल ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन का यह अभियान आगामी चुनाव तक जारी रहेगा और इसके मार्ग एवं समय की सूचना समय-समय पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन