बेलौन सीआरसी में कापियों का मूल्यांकन शुरू

Updated:
विज्ञापन
बेलौन सीआरसी में कापियों का मूल्यांकन शुरू

बेलौन सीआरसी में कापियों का मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन

बलिया बेलौन प्राथमिक और मध्य विद्यालय में सत्र 2025-26 का वार्षिक मूल्यांकन समाप्त होने के बाद संकूल स्तरीय कापियों की जांच गुरूवार से शुरू होकर 24 मार्च को समाप्त होगी. संकूल संसाधन केंद्र बलिया बेलौन के समन्वयक शाबान आजम ने बताया की वर्ग एक से आठ तक के छात्रों के कापियों की जांच शुरू हुई है. सहायक शिक्षक आफताब आलम को प्रगति रिपोर्ट के लिए डाटा संग्रह प्रभारी, मजहर आलम को मूल्यांकन प्रभारी बनाया है. कापियों की जांच रोक लगाने के लिए के लिए विषय वार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बेलौन संकूल अन्तर्गत करीब एक हजार सात सौ छात्र छात्रा परीक्षा में उपस्थित रहे. उन्होंने बताया की 25 मार्च को छात्रों का प्रगति पत्र सतत व्यापक मूल्यांकन पंजी और ई शिक्षा कोष पोर्टल पर प्राप्तांक का संधारण कार्य होगा, 30 मार्च को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी में अभिभावक की उपस्थिति में प्रगति पत्र का वितरण होगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन