भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा जोश

Published by :RAJKISHOR K
Published at :13 Apr 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा जोश

भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा जोश

विज्ञापन

कदवा प्रखंड के सामुदायिक भवन कदवा में विधानसभा स्तरीय भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन सह कदवा विधानसभा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को हुआ. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह ने किया. शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. नेताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन के विस्तार एवं बूथ स्तर पर मजबूती को लेकर चर्चा की. सम्मेलन में डॉ चंद्रभूषण ठाकुर ने नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां दी. इन योजनाओं को घर- घर तक पहुंचाने की बात कही. जिला अध्यक्ष मनोज राय ने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने की बात कहीं. पार्टी का कार्य द्रुत गति के आगे बढ़ सके. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने कदवा मांगे फूल के भी नारे बुलंद किये. गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, रवि साह, आलोक मंडल, संतोष सुराणा, बलरामपुर विधानसभा प्रभारी सोभनचंद्र दास, मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह कदवा, आलोक चौहान डंडखोरा, बलिया बेलौन हरिपद घोष, चांदपुर जय प्रकाश साह, धर्मेन्द्रनाथ ठाकुर, नरेश मंडल, सूरज साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन