बच्चों के विवाद में घर घुसकर की मारपीट, शिकायत दर्ज नहीं होने पर एसपी को दिया आवेदन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के चिकनी टोला में बच्चों के बीच हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गयी.
कटिहार. प्राणपुर थाना क्षेत्र के चिकनी टोला में बच्चों के बीच हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गयी. इसके पश्चात प्राणपुर थाना पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने एसपी वैभव शर्मा को मंगलवार को आवेदन देते हुए गुहार लगायी है. चिकनी टोला निवासी यूसुफ की पत्नी नूरफूल खातून ने एक दर्जन लोगों के साथ एसपी से मिलने पहुंचे, उन्हें आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगायी. पीड़िता ने बताया कि 30 जून की शाम चार बजे उनके पुत्र वसीम और गांव के ही जाहिद के साथ खेलते खेलते दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसे लेकर जाहिद के परिजन अजमल, आलमगीर, कलाम, सुफियान, आजाद, साहिल, कबीर, अबुल हुसैन, अबूजर, मसूद सहित 26 लोग उनके घर पर हमला बोल दिया. इस दौरान वे लोग लाठी डंडों से घर में मौजूद सभी लोगों को मारने पीटने लगे. मारपीट के दौरान उनलोगों ने महिलाओं को भी पीटा, घर में लूटपाट की. किसी तरह वे लोग जान बचाकर प्राणपुर थाना पहुंचे, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर तवज्जो नहीं दी, उल्टा उन्हीं लोगों पर दोषारोपण किया. इसलिए वे सभी लोग पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे हैं. आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इस मामले में एसपी ने पीड़ित पक्ष को थाना में आवेदन देने को कहा, ताकि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




