समय सीमा के भीतर नीलाम पत्र वाद का निष्पादन करना सुनिश्चित करें: डीएम

Published by :RAJKISHOR K
Published at :02 Apr 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
समय सीमा के भीतर नीलाम पत्र वाद का निष्पादन करना सुनिश्चित करें: डीएम

समय सीमा के भीतर नीलाम पत्र वाद का निष्पादन करना सुनिश्चित करें: डीएम

विज्ञापन

– समीक्षा के क्रम में अधिकारियों को दिये गये कई निर्देश कटिहार जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अपर समाहर्ता (राजस्व) सुमन कुमार साह, अपर समाहर्त्ता आपदा नुरूल एन, सभी ,एसडीओ, कार्यपालक दंडाधिकारी, डीसीएलआर, प्रभारी पदाधिकारी जिला नीलाम पत्रवाद तथा सीओ, नीलाम पत्र वाद तथा राजस्व न्यायालयों से संबंधित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने नीलाम पत्रवाद के ससमय निष्पादन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. डीएम ने निलाम पत्र वाद के त्वरित निष्पादन को लेकर कहा कि सबसे पहले 20 से अधिक राशि वाले बकायदार एवं 20 सबसे पुराने 20 वादों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन एवं सुनवाई करना सुनिश्चित करें. जिसमें न्यायालय के द्वारा स्टे आर्डर है. उस पर सुनवाई करके जो निष्कर्ष जांच के आधार पर पूरक आदेश पारित करें. स्टे आर्डर नहीं है. उस पर सुनवाई करें और आदेश पारित करें. नोटिस वारंट एवं बॉडी वारंट निर्गत करना सुनिश्चित करें. नोटिस वारंट देने पर भी अगर राशि नहीं लौटायी जाती है तो गिरफ्तारी वारंट तथा कुर्की जब्ती वारंट निर्गत करने का निर्देश दें. डीएम ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को प्रतिदिन उनके द्वारा निष्पादित किये गये वादों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि नीलाम पत्र वादों को निर्धारित समय सीमा में निष्पादित किया जाना है. इसमें सान्निहित सरकारी राशि की वसूल समय पर सुनिश्चित किया जा सके. डीएम ने कहा कि कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि बैंक की राशि लौटाया या नहीं, यह निलामपत्र पदाधिकारी को पता ही नहीं चलता है. इस संबंध में उन्होंने निर्देश दिया कि बैंक के लीड मैंनेजर से समन्वय बनाकर पिछले दस साल तक के निष्पादन सूची प्राप्त करें. सूची का मिलान कर लंबित मामलों का निष्पादन त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें. एडीएम नीलाम पत्र के वरीय अधिकारी नामित बैठक में उपस्थिति सभी पदाधिकारियों को सूचित किया गया कि अपर समाहर्ता, राजस्व नीलामपत्र वाद के वरीय पदाधिकारी नामित किये गये है. सभी अपर समाहर्ता नीलाम पत्र वाद की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करेंगे. एडीएम ने बताया कि निलामपत्र से संबंधित सभी वादों का नोटिस निर्गत कर दिया गया है. निर्देश दिया पंजी 09 एवं 10 का मिलान कर निष्पादन की दिशा में अग्रतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. मृत व्यक्ति बकायादारों पर दायर निलामपत्र वाद का निष्पादन विभागीय नियम के सुसंगत धाराओं के तहत करने का निर्देश दिया गया. एसडीओ व संबंधित अधिकारियों को निर्देश समीक्षा के क्रम में जिला अंतर्गत भू-हदबंदी के लंबित नीलामपत्र वाद को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने लंबित निलाम पत्र वाद के निष्पादन में तेजी लाने को लेकर प्रभारी पदाधिकारी नीलाम पत्र एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया. सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया रजिस्टर 09 एवं 10 का मिलान निश्चित रूप से करें. सेक्शन सात के तहत नोटिस तामिला करना सुनिश्चित करें. साप्ताहिक रूप से वादों की समीक्षा करें. यह भी निदेश दिया गया कि अगली बैठक में सुनिश्चित करें की नोटिस शत-प्रतिशत तामिला कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन