ePaper

संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में आज लगेगा रोजगार कैंप

Updated at : 15 Nov 2024 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में शनिवार को डहेरिया स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

कटिहार. श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में शनिवार को डहेरिया स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा. रोजगार शिविर में निजी कंपनी भाग लेंगी व बिजनेस डेवलपर व अन्य के पद के लिए योग्य अभ्यार्थियों का चयन प्रक्रिया पूरी करेगी. जिला नियोजन पदाधिकारी ने जानकारी देते बताया कि निजी कंपनी की ओर से शिविर में निर्धारित पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिजनेस डेवलपर व अन्य पदों पर नियुक्ति की जायेगी. जिले के शिक्षित बेरोजगार पात्र युवकों से निर्धारित तिथि को भाग लेने की अपील करते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि रोजगार शिविर में अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो व जिला नियोजनालय, कार्यालय के निबंधन की छाया प्रति के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते है. यह जॉब कैंप पूर्वाह्न 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन