आदर्श ग्राम के किसानों की अधिक भागीदारी पर जोर

Updated at : 25 May 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
आदर्श ग्राम के किसानों की अधिक भागीदारी पर जोर

प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के चयनित आदर्श ग्राम के अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी को लेकर डीएओ ने ठोस कदम उठाया है.

विज्ञापन

– डीएओ ने बीएओ व तकनीकी प्रबंधकों के नाम जारी किया पत्र कटिहार. प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के चयनित आदर्श ग्राम के अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी को लेकर डीएओ ने ठोस कदम उठाया है. डीएओ मिथिलेश कुमार ने प्रखंड के सभी कृषि पदाधिकारी व प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों के नाम पत्र जारी कर इसे हर हाल में पूरा करने का निर्देश जारी किया है. इतना ही नहीं सभी प्रखंडों के चयनित आदर्श ग्राम की सूची तक बीएओ व तकनीकी प्रबंधकाें को उपलब्ध कराया है. पत्र में बताया कि कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में 26 मई से एक जुलाई तक प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया रहा है. जिसमें प्रखंड स्तर पर चयनित आदर्श ग्राम के कृषकों को प्राथमिकता दी जाये. उन्होंने निर्देश दिया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंडों के चयनित आदर्श ग्राम के अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करें. प्रखंडाें द्वारा चयनित आदर्श ग्राम की सूची में कटिहार के दलन पूरब पंचायत के सिरसा, हसनगंज के जगरनाथपुर पंचायत के महमदिया, डंडखोरा के सौरिया पंचायत के शिहला, मनसाही के चितौरिया पंचायत के चितौरिया, मनिहारी के नीमा पंचायत के नीमा, अमदाबाद के उत्तरी करिमुल्लापुर पंचायत के चमा, प्राणपुर के धरहन पंचायत के धरहन, कदवा के भोगांव पंचायत के मुरादपुर, कोढ़ा के भटवाड़ा पंचायत के भवाड़ा, बरारी के लक्ष्मीपुर पंचायत के छोटी भैंसदीरा, कुरसेला के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बल्थी, समेली के मलहरिया पंचायत के बखरी, फलका के हथवाड़ा पंचायत के अमौल, आजमनगर के निमौल पंचायत के शिशिया, बारसोई के बेलवाडांगी पंचायत के एकचन्ना एवं बलरामपुर के किरौरा पंचायत के बालूगंज आदर्श ग्राम के नामों का चयन किया गया है. जहां के किसानों की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन