विश्व पृथ्वी दिवस: अधिक से अधिक पौधरोपण व संरक्षण पर जोर

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Apr 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व पृथ्वी दिवस: अधिक से अधिक पौधरोपण व संरक्षण पर जोर

विश्व पृथ्वी दिवस: अधिक से अधिक पौधरोपण व संरक्षण पर जोर

विज्ञापन

कटिहार भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय ग्रुप कटिहार के राष्ट्रपति स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर व एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर स्काउट कटिहार के सदस्यों ने जिला मुख्यालय कार्यालय माहेश्वरी अकादमी के परिसर में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता ने पौधरोपण किया. उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा समाज में हरियाली के प्रति जागरूकता फैलाना ही विश्व के कल्याण के लिए सही कदम है. इस कार्यक्रम में महेश्वरी अकादमी प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश, जिला कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार वर्मा, रामबाबू ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए पृथ्वी दिवस के महत्व को रेखांकित किया. साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण व उसके संरक्षण पर जोर दिया. वक्ताओं ने कहा कि इस साल का थीम ””हमारी शक्ति-हमारा ग्रह”” है. इस थीम से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गयी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अटास सदस्य डॉ कुमार अमरेश, पवन कुमार साह, रंजन कुमार, प्रिया कुमारी एवं गाइड मुस्कान कुमारी, प्रिया कुमारी, इशिका कुमारी, अंजली कुमारी, प्रिया कुमारी, स्काउट बप्पी राय, अफजल, अंकित कुमार, आर्यन कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन