विश्व पृथ्वी दिवस: अधिक से अधिक पौधरोपण व संरक्षण पर जोर

विश्व पृथ्वी दिवस: अधिक से अधिक पौधरोपण व संरक्षण पर जोर
कटिहार भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय ग्रुप कटिहार के राष्ट्रपति स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर व एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर स्काउट कटिहार के सदस्यों ने जिला मुख्यालय कार्यालय माहेश्वरी अकादमी के परिसर में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया. मुख्य अतिथि जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता ने पौधरोपण किया. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा समाज में हरियाली के प्रति जागरूकता फैलाना ही विश्व के कल्याण के लिए सही कदम है. महेश्वरी अकादमी प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश, जिला कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार वर्मा, रामबाबू ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए पृथ्वी दिवस के महत्व को रेखांकित किया. अधिक से अधिक पौधरोपण व उसके संरक्षण पर जोर दिया. वक्ताओं ने कहा कि इस साल का थीम हमारी शक्ति-हमारा ग्रह है. इस थीम से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गयी. सफल बनाने में अटास सदस्य डॉ कुमार अमरेश, पवन कुमार साह, रंजन कुमार, प्रिया कुमारी एवं गाइड मुस्कान कुमारी, प्रिया कुमारी, इशिका कुमारी, अंजली कुमारी, प्रिया कुमारी, स्काउट बप्पी राय, अफजल, अंकित कुमार, आर्यन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




