मरम्मति कार्य को लेकर ढाई घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मरम्मति कार्य को लेकर ढाई घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में 4 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत संचरण प्रमंडल, कटिहार की ओर से दी गयी है. उनके अनुसार 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन में पेड़ों की छंटाई और लाइन के मरम्मति कार्य किये जायेंगे. रविवार पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली कटौती से कोढ़ा तथा फलका शामिल हैं. विशेष रूप से फालका क्षेत्र में यह कटौती सुबह 10:00 बजे से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक की जायेगी. बिजली विभाग ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और कहा है कि यह कार्य ज़रूरी मेंटेनेंस के तहत किया जा रहा है, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर मौसम खराब रहा या किसी तरह की आपातकालीन परिस्थिति उत्पन्न हुई, तो यह कार्य अगले दिन यानी 5 मई को किया जाएगा।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




