विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को दे रहा कई तरह के लाभ

विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को दे रहा कई तरह के लाभ
प्राणपुर प्राणपुर पावर सब स्टेशन के विद्युत अभियंता विजय कांत ठाकुर ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है. समय पर बिजली बिल का भुगतान करने पर न केवल अपनी जिम्मेदारी निभायेंगी. आर्थिक रूप से भी लाभ उठायेंगे. नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की सुविधाएं छूट और रियायतें दी गयी हैं. जिससे मासिक खर्च और बिजली उपयोग दोनों में आसान होता है. समय पर भुगतान करने से उपभोक्ताओं को मिलने वाली विशेष सुविधा जैसे स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट, स्मार्ट मीटर में लगातार तीन महीने तक 2000 रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर से ब्याज,स समय विद्युत बिल के भुगतान पर 1.5% की छूट, ऑनलाइन के माध्यम से ससमय भुगतान पर 1% की अतिरिक्त छूट, ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा एक तिमाही के सभी विद्युत विपत्र का ससमय भुगतान पर 1%की अतिरिक्त छूट है. मोबाइल ऐप से भुगतान की सुविधा जनक स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से बिल भुगतान सबसे आसान और तेज विकल्प है. सुविधा ऐप के जरिए उपभोक्ता रिचार्ज, बिजली, खपत और बैलेंस की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर अपनाएं और समय पर बिल भुगतान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ उठायें. इससे न केवल बिजली प्रबंधन बेहतर होगा. बल्कि उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




