बारसोई के नौ लोगों पर बिजली चोर करने पर विद्युत विभाग ने मामला दर्ज कराया

Updated at : 06 Mar 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई के नौ लोगों पर बिजली चोर करने पर विद्युत विभाग ने मामला दर्ज कराया

बारसोई के नौ लोगों पर बिजली चोर करने पर विद्युत विभाग ने मामला दर्ज कराया

विज्ञापन

– गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई बारसोई बिना कनेक्शन लिए अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करने वाले बारसोई के नौ लोगों पर विद्युत विभाग ने बारसोई थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बिजली कनीय अभियंता सहदेव सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा विद्युत चोरी की सूचना मिली जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर टीम गठित किया गया तथा प्रखंड के बलतर व महेशपुर पंचायत में छापेमारी की गयी. जिसमें नौ लोगों बिना कनेक्शन लिए अवैध रूप से ऊर्जा चोरी करते पकड़े गये. पकड़े जाने पर उनका अवैध रूप से चल रहा कनेक्शन को काटकर हटाया गया तथा तार को जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही नौ लोगों के विरुद्ध बारसोई थाना में आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराई गई है. अवैध रूप से बिजली कनेक्शन चला रहे पकड़े गए लोगों में से महेशपुर पंचायत के वास कोट गोविंदपुर निवासी बशीरुद्दीन का 46 वर्षीय पुत्र मोहिउद्दीन, मोफिज का 48 वर्षीय पुत्र मंजूर, तैयब का 38 वर्षीय पुत्र मुख्तार एवं 32 वर्षीय पुत्र मुसाफिर, यूनुस का 40 वर्षीय पुत्र तारीक, बलतर पंचायत के अजीमुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र फैजान, अजगर का 30 वर्षीय पुत्र साजन, अनिउद्दीन की 59 वर्षीय पत्नी सेरूणा खातून, काबिल शेख की 40 वर्षीय पत्नी इन्ना खातून शामिल है. बिजली विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग करने वाले लोगों में हड़कंप है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने लोगों से अपील की है कि वह विद्युत कनेक्शन लेने के बाद ही विद्युत का उपयोग करें. अन्यथा अपमानित होने के साथ-साथ दंड का भागी बनना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन