एनएच 31 पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर

Updated:
विज्ञापन
एनएच 31 पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर

एनएच 31 पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर

विज्ञापन

कोढ़ा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पंचायत के निकट एनएच 31 पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गये. मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के बकरी कोल गांव निवासी मो पेरू किसी जनाजे में शामिल होने के लिए पवई जा रहे थे. इसी दौरान मखदुमपुर पंचायत के समीप एनएच-31 पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायल वृद्ध को इलाज के लिए कोढ़ा के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन