ePaper

2.20 लाख रुपए सुपारी देकर वृद्ध ने पत्नी की करायी थी हत्या

Updated at : 09 Feb 2026 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
2.20 लाख रुपए सुपारी देकर वृद्ध ने पत्नी की करायी थी हत्या

2.20 लाख रुपए सुपारी देकर वृद्ध ने पत्नी की करायी थी हत्या

विज्ञापन

2.20 लाख रुपए सुपारी देकर वृद्ध ने पत्नी की करायी थी हत्या – दहेज को लेकर पति सहित ससुराल के लोग विवाहिता को करते थे प्रताड़ित – दहेज नहीं मिलने पर गोली मरवाकर करवा दी हत्या, तीन गिरफ्तार – दिल्ली के शाहदरा से हुआ मुख्य अभियुक्त सह कांटेक्ट किलर गिरफ्तार फोटो 2 कैप्शन- प्रेस वार्ता करते एसपी, मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं गिरफ्तार आरोपित कटिहार बलिया बेलौन थाना पुलिस ने नुजहत हत्या कांड का खुलासा करते हुए दिल्ली के शाहदरा में छापेमारी कर कांटेक्ट किलर को सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के पति को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पिस्टल व मैगजीन बरामद कर ली. सोमवार को एसपी शिखर चौधरी ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए कहा कि 21 जनवरी को वादिनी राहेला खातून 60 वर्ष, पति स्व सुकुर मोहम्मद, शिकारपुर निवासी ने बलिया बेलोन पुलिस को दिये आवेदन में कहा था की पुत्री नुजहत बानो 25 वर्ष का विवाह लगभग 6 माह पूर्व सिकन्दर उर्फ असकन्दर, 60 वर्ष, पिता भरतोज, खाड़ी, थाना बलिया बेलौन से की थी. सिकंदर पूर्व से शादीशुदा था. विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर नुजहत बानो को पति सिकन्दर उर्फ असकन्दर व उसके परिजन मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे व पति द्वारा लगातार पति जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी. 60 साल के वृद्ध पति ने 25 साल की नवविवाहिता की हत्या की 2.20 लाख रुपया में दी थ्सी पारी एसपी ने कहा कि, प्रताड़ित करने के बाद भी सिकंदर एवं उसके परिजनों को नुजहत के परिजनों ने दहेज राशि नहीं दी तो 60 साल के सिकंदर ने अपनी दूसरी पत्नी नुजहत 25 की हत्या की ही साजिश रच दी. 2.20 लाख रुपए में उसकी हत्या का सौदा दिल्ली के कांट्रेक्ट किलर से तय किया और गोली मरवा कर उसकी हत्या करा दी. कहा, मृतक की मां को 20 जनवरी की शाम 07:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आवेदन के आधार पर बलिया बेलौन थाना कांड संख्या 11/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी. मुख्य आरोपित को दिल्ली के शाहदरा से किया गिरफ्तार एसपी ने कहा, उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर एसडीपीओ बारसोई के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक व मानवीय सूचना के आधार पर हत्या आरोपित को पुलिस ने चिन्हित किया. तत्पश्चात बलिया बेलोन थाना पुलिस की टीम दिल्ली के शाहदरा में छापेमारी कर घटना के मुख्य अभियुक्त व कांटेक्ट किलर जफर उर्फ जबार पिता नसू उर्फ नसीमउद्दीन, पोयरा ताजपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर उसके सहयोगी तौसीफ पिता रजीउद्दीन, खारी थाना बलिया बेलौन को उनके घर से ही विधिवत गिरफ्तार किया तथा उक्त अभियुक्तों के पास एक पिस्तौल, एक मैगजीन एवं एक मोबाइल बरामद किया. मामले में पुलिस ने अग्रतेर कार्रवाई करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन