पोठिया में सांप डसने से आठ वर्षीय बालक की मौत

Updated at : 20 Sep 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
पोठिया में सांप डसने से आठ वर्षीय बालक की मौत

पोठिया में सांप डसने से आठ वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन

फलका पोठिया थाना क्षेत्र के शब्दा पंचायत के वार्ड संख्या-11 शब्दा गांव में सर्प डंस से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक बालक हर्ष कुमार उम्र-8 वर्ष शब्दा गांव निवासी बताया जाता है. मृतक बालक के परिजनों ने आनन- फानन में इलाज के लिए सीएचसी समेली लाया।जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में बालक की मौत हो गयी. मृत बालक के पिता मंटू मंडल ने बताया कि गुरुवार की देर संध्या आठ वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार घर समीप खेल रहा था. तभी जहरीले सर्प ने काट लिया. पुत्र को इलाज के लिए आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली लाए.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.अस्पताल ले जाने के क्रम में पुत्र की रास्ते में मौत हो गयी. जिसके बाद घटना की सूचना पंचायत समिति प्रतिनिधि मुकेश मलिक को दिया गया.समिति प्रतिनिधि ने घटना की जानकारी सीओ सौमी पोद्दार को दिया.सूचना पाकर हल्का कर्मचारी मौके पर पहुंच पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लिये.वहीं परिजनों ने मृत बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया.घटना के बाद मृत बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन